घायलों का मेडिकल कराने गई महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ का प्रयास, पूर्व प्रधान गिरफ्तार

पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाने की एक महिला आरक्षी के साथ एक पूर्व प्रधान ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। सिपाही की शिकायत पर आरोपी पूर्व प्रधान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। सेहरामऊ इस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि सुल्तानपुर चौकी हल्के के दुर्जनपुर में दो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में एक पक्ष का मेडिकल कराने महिला आरक्षी पीलीभीत गई थी। आरोप है कि एक पूर्व प्रधान ने उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। महिला आरक्षी की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व प्रधान को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रधान ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि धोखे से उसका हाथ पीछे से महिला आरक्षी के शरीर पर लग गया था। उन्होंने बताया कि मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में है और आवश्यक कार्रवाई करके आरोपित को जेल भेजा जाएगा। इस मामले की इलाके में काफी चर्चा है। पुलिस स्टाफ में भी आक्रोश है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000