दलित से सामूहिक दुष्कर्म, प्रधान सहित 3 पर मुकदमा, सीओ पहुंचे
हजारा। नाबालिक दलित से सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने शांतिनगर के ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को जिला अस्पताल मैं मेडिकल के लिए भेजा है। सीओ ने मौका मुआयना किया है।
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शांतिनगर में शुक्रवार को दलित की नाबालिग बेटी सुबह-सुबह घर से बाहर लघुशंका के लिए निकली थी। इस दौरान शांतिनगर के ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार पुत्र ख्यालीराम उसके साथी शाहरुख खान पुत्र मो. शरीफ एवं जितेंद्र पुत्र श्याम सुंदर ने पीछे से मुंह दबा लिया और बाइक पर बैठाकर नाले के किनारे खेत में ले जाकर तीनों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया गया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने दलित एक्ट एवं पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए पीलीभीत के जिला अस्पताल भेजा है। पूरनपुर सीओ ने योगेंद्र कुमार ने शाम पांच बजे नाले किनारे एक खेत मे घटनास्थल का निरीक्षण किया है। इसके बाद परिजनों से बयान लिए हैं। इस मौके पर एसएचओ रामसेवक, एसएसआई सुशील कुमार,

एसआई नंदकिशोर समेत पुलिस टीम मौजूद रही। पीड़ितों ने सीओ को यह भी बताया है। इससे पूर्व भी प्रधान और उसके साथियों ने कमरे में बंद करके सामूहिक दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस कार्रवाई न होने से बेखौफ दबंगों ने दोबारा घटना कर दी है।
रिपोर्ट-बबलू गुप्ता।

