पेंटून पुल के आगे शुरू हुआ पानी का बहाव, आवागमन थमा
हजारा । शारदा नदी के धनाराघाट पांटून पुल के आगे तेज पानी की धार बहने लगी। इस पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने पेंटून पुल के स्लीपर हटा कर आवागमन तो बंद करा दिया किन्तु नाव की व्यवस्था नहीं कराई। इससे लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। अब वाहन से तीन जिलो की परिक्रमा करके पूरनपुर पहुंचना पड़ेगा।
पूरनपुर विकासखंड के 17 ग्राम पंचायतों वाला इलाका शारदा नदी के है। यहां के लोग पूरनपुर तहसील और ब्लॉक आवागमन के लिए शारदा नदी पर पीपे के पुल से 7 महीने निकलते हैं। मानसून सत्र को लेकर 15 जून से नाम से साइकिल और मोटरसाइकिल लादकर पार किया जाता है। रविवार को शारदा का जलस्तर बढ़ने से पेंटून पुल के आगे तेज वहाव होने लगा। इस दौरान लॉक निर्माण विभाग ने पेंटून पुल के स्लीपर हटा दिए।

नाव का संचालन तक शुरू नहीं कराया। इससे तमाम लोग फस गए। जो पानी में जान जोखिम में डालकर बाइक निकालने को मजबूर हुए। विभाग के कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे। विभागीय लापरवाही लापरवाही के कारण लोगों को दिक्कतें पैदा हो गई हैं। अब ट्रांस क्षेत्र के लोगों को पूरनपुर तीस किलोमीटर की बजाय अब संपूर्णानगर, पलिया, मैलानी, खुटार होते हुए तीन जिलो की परिक्रमा करके एक सौ तीस किलोमीटर की परिक्रमा करके पूरनपुर पहुंचना पड़ेगा।
रिपोर्ट-बबलू गुप्ता

