रंगरेलियां मनाने के केस को फिर डकार गई पुलिस कर दिया खेल

घुंघचाई। फार्म हाउस पर बुलाई गई युवती के साथ रंगरलिया मना रहे चार लोगों की जानकारी जब एक व्यक्ति की विवाहिता को हुई तो मामले की शिकायत डायल 112 पर कर दी गई। पुलिस ने पहुंचकर सभी को रंगे हाथों मौके से गिरफ्त में ले लिया। देर रात तक विवाहिता से पुलिस उससे पूछताछ करती रही। बाद में मौके पर आए परिजन युवती को तो साथ ले गए लेकिन अन्य के खिलाफ अलग-अलग सांठगांठ कर पुलिस ने कार्रवाई की जिसकी चर्चाएं काफी रही। घुंघचाई चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शाहबाजपुर गांव के फार्म हाउस पर गांव के ही एक संभ्रांत विवाहित युवक द्वारा बरेली से कॉल गर्ल को बुलाया गया था और पूरनपुर के तीन युवक जो एक व्यापारी का पुत्र था सभी लोग रंगरलिया मना रहे थे। घटनाक्रम की जानकारी फार्म हाउस के संभ्रांत युवक की पत्नी को जब लगी तो उसने मामले की जानकारी डायल 112 को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर ही सभी को मौके से हिरासत में ले लिया और कोतवाली लेकर चली गई। जहां पर पुलिस के द्वारा काफी देर तक उसका पता जानने की कोशिश की गई लेकिन वह महिला कुछ बताने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार मोबाइल के जरिए उसकी लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर ली और परिजनों को देर रात कोतवाली बुलाया जिन्हें उसकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। बाद में पुलिस ने मामले को अलग तरीके से रंग देते हुए सभी को अलग-अलग धाराओं में नामजद करते हुए अनोखा खेल खेल दिया जिसकी कई जगह काफी चर्चाएं रही। चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया घटनास्थल तो हमारे क्षेत्र का है लेकिन हमको जानकारी नहीं लग पाई। हो सकता है मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई हो जो घटनाक्रम में संलिप्त लोगों को कोतवाली ले कर जाती है वहां जो भी हुआ हो उसके बारे में हमें जानकारी नहीं है अगर ऐसा कुछ हुआ है तो गलत है।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000