विधायक बाबूराम पासवान ने सीएम को बताई गोमती के त्रिवेणी घाट की दुर्दशा

-गोमती घाट पर पक्की सीढ़िया, घाट व शेड बनवाने की मांग

-खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर पौधरोपण की बताई आवश्यकता

पूरनपुर। गोमती नदी के त्रिवेणी घाट घाटमपुर में पक्का घाट बनवाए जाने, पूजा पाठ के लिए शेड निर्माण और खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर पौधारोपण कराने के लिए विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शीघ्र कार्य कराए जाने का अनुरोध किया। विधायक ने सीएम को बताया कि माधोटांडा स्थित उद्गम के बाद गोमती का यह प्रमुख घाट है जिसका सौंदर्य करण कराए जाने की जरूरत है।
विधायक श्री पासवान गत दिवस लखनऊ गए थे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर गोमती के घाटों का सुन्दरीकरण और अविरल धारा बहाने व गोमती के घाटों को साफ-सुथरा बनाने के लिए पैकेज देने की मांग की। गोमती के त्रिवेणी घाट पर पक्की सीढ़ियां व घाट बनाने, तालाब की खुदाई और खाली जमीन पर पौधारोपण की मांग करते हुए बताया कि इस घाट को काफी सुंदर बनाया जा सकता है। यहां काफी अधिक श्रद्धालु आते हैं। उनकी धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शेड आदि बनाने की जरूरत है। सीढ़ियां बनाने की भी जरूरत है ताकि श्रद्धालु स्नान कर सकें। मुख्यमंत्री ने विधायक को शीघ्र कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया है। घाटमपुर निवासी भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद वर्मा की मांग पर विधायक श्री पासवान ने खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे व एपीओ

आदर्श कुमार को एक माह पूर्व मौके पर ले जा कर दिखाया था परंतु लापरवाही का आलम यह है कि अभी तक मनरेगा से तालाब की खुदाई नहीं कराई गई और ना ही पौधारोपण का कार्य शुरू कराया गया। बीडियो नीरज दुबे ने बताया पौधारोपण कराने के लिए शीघ्र ही आइडी आदि निकालने की कार्रवाई करवाई जा रही है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000