हाईटेक जमाना : डीएम ने वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से सुनीं फरियादियों की शिकायतें
पीलीभीत सूचना विभाग 29जून 2020/ कोविड-19 के दृष्टिगत आज कलेक्टेªट कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा वीडियों कॉल के माध्यम से जनसुनवाई की गई। इस दौरान कलेक्टेªट परिसर में फरियाद ले कर आये शिकायतकर्ताओं से जिलाधिकारी द्वारा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बातचीत की गई और उनकी शिकायतों का संज्ञान लेते हुये तत्काल निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कोविड-19 के दृष्टिगत संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुये इस तकनीकी माध्यम से जनमानस की समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा और साथ ही शिकायत पेटिका में प्राप्त

शिकायतों का भी निस्तारण की कार्यवाही नियमित की जा रही है। संक्रमण से बचाव हेतु आने वाले फरियादियों के हाथों को सैनेटाइज किया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्टेªट श्री अरूण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

