
आपसी विवाद में छत के कुंडे में लटका युवक, हुई मौत
घुंघचाई। पारिवारिक विवाद को लेकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए कमरे में कुंडे से लटक कर खुदकुशी कर ली मामले की जानकारी पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया पुलिस को बिना बताए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिलावरपुर गांव निवासी एक ग्रामीण के पुत्र का हरियाणा काम करने के दौरान वहां की एक महिला से प्रेम प्रसंग हो गया था घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को भी लग गई जिसको लेकर के आए दिन तकरार होती रहती थी वहीं बुधवार की रात से पहले युवक का मोबाइल गिर गया था जिसको लेकर के वह काफी परेशान हो गया जब मामले की जानकारी परिजनों को लगी तो घर में और बवाल हुआ कहासुनी के बाद आहत हुए युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए घर के कमरे में दरवाजे बंद के युवक ने कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली घटनाक्रम की जानकारी पर परिजन बदहवास हो गए आनन-फानन में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया घटनाक्रम को लेकर के चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि ऐसी कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है मामले की जांच पड़ताल करवाई जाएगी।
रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी।

