पीलीभीत टाइगर रिजर्व : यहां तो रक्षक ही कटवा रहे गिलोय, कोई पुरसाहाल नहीं

घुंघचाई। टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र से गिलोय बड़े पैमाने पर विभागीय साठगांठ के चलते काटी जा रही हैं। सामाजिक वानिकी में भले ही ठेका किया गया हो लेकिन वन क्षेत्र में इस तरीके के काम विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर फल फूल रहे हैं। लोगों ने इसको लेकर के कार्रवाई की मांग की है। शासन द्वारा जनपद के अधिकांश जंगल टाइगर रिजर्व में चयनित किए गए हैं और इनमें मानव प्रवेश पूरी तरीके से प्रतिबंधित है लेकिन विभाग के ही लोगों द्वारा इसमें सेंध लगाई जा रही है। वानगी माला रेंज के अंतर्गत पड़ने वाले घुंघचाई वन क्षेत्र के गढ़ रेंज का है जहां पर वि विभाग के लोगों द्वारा यह धंधा जमकर कराया जा रहा है गिलोय का कटान बड़े पैमाने पर कॉलोनी नंबर नौ के सामने कंपार्टमेंट नंबर 4 में किया गया। जिसकी ग्रामीणों को लगी तो विभाग को सूचना भी दी गई लेकिन पहले से ही सांठगांठ के कारण इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई ।घटनाक्रम के बाबत माला रेंज के रेंजर राम जी से जब बात की गई तो उन्होंने किसी भी मामले से जानकारी को लेकर के अनभिज्ञता जताई। वही इस संबंध में एसडीओ यूसी राय ने बताया कि अगर ऐसा कुछ मामला है तो विभागीय लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। यह बिल्कुल गलत रवैया है जिस पर हम लोग नजर रखे हुए हैं वही विभाग के लोगों द्वारा ही जंगल को खोखला किया जा रहा है।

यहां तो रक्षक ही कटवा रहे गिलोय

कहते हैं कि रखवाले ही जब अपनी जिम्मेदारी से मुकर जाएं तो विनाश निश्चित है। यही वानगी गढ़ा रेंज वन क्षेत्र में भी देखी गई जहां पर विभाग के लोगों द्वारा मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर गिलोय को काटा गया और अब इस घटनाक्रम को दबाने के लिए जब उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचा तो सिफारिशों का दौर चल रहा है।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000