जल निकास न होने से सड़कें बनीं तालाब

अमरैयाकलां(पीलीभीत)। गांव में पक्की सड़क का पानी का निकास न होने से अब सड़के तालाब में तब्दील होने लगी है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
तहसील पूरनपुर की ग्राम पंचायत अमरैयाकलां में ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान की उदासीनता के चलते पक्की सड़क का पानी का निकास न होने से धीरे-धीरे सड़क तालाब में तब्दील होने लगी है। गांव में कढ़ेराम कुशवाहा के घर से सरोज यादव के घर तक पक्की सड़क पर पानी का निकास न होने से सचिव व प्रधान ने रोड़ा, खड़ंजा की जगह मिट्टी डालकर खाना पूर्ति कई माह पूर्व कर ली थी। जिससे बरसात होने से अब पक्की सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है, जिसमें कई ग्रामीण व राहगीर गिरकर घायल हो चुके है। मगर फिर भी अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।
मजे की बात यह है कि गांव के रोजगार सेवक श्रीपाल शर्मा के आवास के सामने पक्की सड़क काफी ऊंची थी, फिर भी ऊंची पक्की सड़क पर आवास के सामने उस पर खड़ंजा सचिव व प्रधान ने लगवा दिया है और जहां सड़क पर पानी का कोई निकास नहीं है वहां पर केवल मिट्टी डालकर खाना पूर्ति कर ली गई है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।
जबकि प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों को भारी बजट देकर कच्चे रास्तों को पक्की सड़कों में तब्दील कर रही है, मगर यहां के कर्मचारी सरकार के इरादों पर पानी फेरते नजर आ रहे है। पक्की सड़क पर रोड़ा व खड़ंजा न डालने से सिर्फ मिट्टी डालकर भारी बजट ठिकाने लगाने में लगे हुए है। इधर दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उचित जांच कराकर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000