मां की बरसी की रस्म अदायगी करते समय शारदा में डूबा किशोर
माधोटांडा। थाना क्षेत्र के गांव नौजलिया का एक किशोर शारदा नदी की तेज धार में मां की बरसी की रस्म अदायगी करते समय डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसएसबी ने चलाया रेस्क्यू अभियान पर नदी के तेज बहाव के कारण नहीं चल सका किशोर का पता।

सोमवार की सुबह थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव नौजलिया निवासी किशोर सुशांत वैध (18) पुत्र समरेश वैध अपनी मां की मृत्यु के एक वर्ष बाद उनके मृतक संस्कार बरसी की रस्म को पूरा करने के लिए शारदा नदी से अपने बड़े भाई प्रशांत के साथ कलश में

पानी भरने गया था। नदी से पानी कलश में भरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह शारदा नदी के प्रचंड वेग में बह गया। किशोर का नदी की तेज धार में बह जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस और एसएसबी को सूचना दी जिस पर पुलिस और एसएसबी ने मौके पर पहुंचकर किशोर को रेस्क्यू करने का अभियान चलाया। लिंक पर क्लिक कर लाइव देखिये-
पर मौसम का मिजाज खराब होने और शारदा का जलस्तर प्रचंड होने के कारण किशोर को समाचार लिखे जाने के तक रेस्क्यू नहीं किया जा सका।
रमनगरा पुलिस चौकी इंचार्ज संजय सिंह यादव ने बताया कि शारदा नदी में जलस्तर अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान लगातार नहीं चल पा रहा है। फिर भी तलाश जारी है।
रिपोर्ट-कुँवर निर्भय सिंह।

