सीडीओ ने समीक्षा बैठक में कहा-समस्त विभागाध्यक्ष अपने अपने विभाग में संचालित योजनाओं को समय से पूर्ण करें

पीलीभीत।  मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र की अध्यक्षता में नेशनल मिशन आॅन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नालाॅजी के सबमिशन आॅन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत आत्मा शासी निकाय की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आत्मा शासी निकाय के सदस्य-सचिव उप कृषि निदेशक, पीलीभीत ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुये एजेंडा के अनुसार वर्ष 2019-20 में कराये गये कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसके क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभागवार कराये गये कार्यों की समीक्षा की गई। तदोपरान्त वित्तीय वर्ष 2020-21 में उक्त योजना के क्रियान्वयन हेतु प्राप्त लक्ष्यों के बारे में समस्त लाइन डिपार्टमेंट को अवगत कराया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त लक्ष्य समय से शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जायें। बैठक में शासी निकाय बोर्ड के सभी सदस्यों/अधिकारियों/कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उपरोक्त बैठक के उपरान्त आज कृषि उत्पादक संगठनों के गठन एवं प्रोत्साहन हेतु जिला स्तरीय माॅनीटिरिंग समिति की बैठक भी सम्पन्न हुई। बैठक में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद में ‘‘ कृषक उत्पादक संगठनों का गठन एवं प्रोत्साहन’’ हेतु योजना के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन हेतु दिशा निर्देशों पर चर्चा की गई तथा उपज क्लस्टर क्षेत्र के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में उप निदेशक कृषि यशराज सिंह, परियोजना निदेशक  अनिल कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा0 विनोद कुमार यादव, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा0 एस0एस0ढाका, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा0 मुकेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर श्री विनोद कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 अखिलेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी रमेश चन्द्र राना, डी0डी0एम0 नाबार्ड सुब्रत दत्ता सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000