बाप लेता था खर्राटे, बेटे ने पीटा तो हो गई वृद्ध की मौत

पूरनपुर। अगर आप सोते समय खर्राटे लेते हैं तो कृपया सावधान हो जाइए क्योंकि ऐसा करना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। जी हां ऐसा ही हुआ है सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के ग्राम सोंधा में जहां खर्राटे लेने वाले बाप की पिटाई उसके बेटे ने कर दी। वृद्ध को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एफ आई आर दर्ज करके शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष सेहरामऊ पुष्कर सिंह गंगवार ने बताया कि गांव निवासी 65 वर्षीय राम स्वरूप जाटव रात को खर्राटे ले रहा था। उसके पुत्र नवीन 28 वर्ष ने मना किया। इसी बात पर गाली गलौज होने लगी और पुत्र ने बेटे के सिर पर प्रहार कर दिए। पिटाई से वृद्ध मरणासन्न हो गया। नजीरगंज में मामा के घर गया दूसरा बेटा मनोज अपनी मां के साथ रात 12:30 बजे सूचना मिलने पर घर वापस लौटा और उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। अपने पिता को 108 पर कॉल करके एंबुलेंस से पूरनपुर अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पीलीभीत भेजा है। मनोज की तरफ से नवीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000