फसलों को नुकसान पहुंचा रहे रोग कीट, शासन के आदेश के बाद भी नहीं खुलतीं खाद व कीटनाशक की दुकानें, भाकियू ने जताया रोष
पीलीभीत। जिले के कृषि अधिकारियों की लापरवाही से किसानों के खेतों में धान व गन्ने की फसलों में कीटनाशक व फंगीसाइडस की दवाईया बाजार में नहीं मिल पा रहीं हैं। शासन के आदेश पर अमल करके जिले से आदेश जारी न करने से पेस्टीसाइड दुकाने सप्ताहिक Lock down के कारण बन्द होने से किसानों को खाद व दवाइयां नहीं मिल पा रही है। जबकि धान की फसल में मौजूदा समय भुनका का प्रकोप बहुत अधिक है। भुनका एक ऐसा कीट है कि रातों रात खेतों को चट कर जाता है।

जबकि शासन का आदेश है कि पेस्टी साइड की (कृषि समबन्धित) दुकाने साप्ताहिक बन्दी में भी खुलेंगी।
मंजीत सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाकियू पीलीभीत ने जब जिला कृषि अधिकारी विनोद सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी डीएम से आदेश जारी नही हुआ है। किसान नेता का आरोप है कि जिला कृषि अधिकारी का बातचीत का लहजा ठीक नहीं था। इसकी शिकायत वे डीएम से करेंगे।

