जमीनी विवाद में पिटाई में घायल निघासन विधायक मुन्ना की मौत, पुलिस ने कहा पड़ा दिल का दौरा
लखीमपुर। विवादित जमीन पर कब्जा करने आए दबंगों को रोकने गए दूसरे पक्ष के लोगो की दबंगों ने की लात घूंसे लाठी-डंडों से पिटाई*
*👉 तीन बार के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार मुन्ना की दबंगों द्वारा मारपीट से हालत बिगड़ी अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में तोड़ा दम

*👉 वही उनके पुत्र संजीव कुमार मुन्ना को लगी लाठी हालात गंभीर*
*👉 त्रिकोलिया पढुआ बस अड्डे के मेन रोड पर स्थित जमीन पर चल रहा था मुकदमा*
*👉 परिवार का आरोप सैकड़ों हथियार से लैस लोगों को लेकर आए थे कब्जा करने*
*👉 परिवारी जनों का आरोप किशन कुमार गुप्ता पक्ष के लोगो ने मिलकर पूर्व विधायक व उनके पुत्र के साथ की मारपीट पूर्व विधायक की अस्पताल ले जाते हुए मौत*
*👉 पीड़ित के पुत्र ने लगाया पुलिस की मिलीभगत से आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने का आरोप*
*👉 घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी तहसील पलिया के ग्राम त्रिकोलिया पढुआ
पूर्व विधायक की मौत मामले में पुलिस का ऑफिशियल वर्जन लिंक पर क्लिक कर सुनें-
*थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी*
*निरवेन्द्र मिश्रा उर्फ मुन्ना (उम्र 75 वर्ष) पुत्र राज बहादुर निवासी ग्राम त्रिकोलिया पढुआ थाना सम्पूर्णानगर* जनपद खीरी (जो पूर्व में *02 बार निर्दलीय तथा 01 बार सपा से विधायक* रह चुके हैं) का *विपक्षी समीर गुप्ता पुत्र किशनलाल गुप्ता व राधे श्याम गुप्ता पुत्र किशनलाल गुप्ता निवासीगण मोहल्ला दरगाह पलिया* थाना पलिया जनपद खीरी के बीच ग्राम त्रिकोलिया पढुआ में *जमीनी विवाद* चल रहा था। आज *दिनांक 06.09.2020* को विपक्षी *राधेश्याम गुप्ता अपने अन्य साथियों के साथ उक्त विवादित जमीन को जोतने* आये थे जहाँ पर पूर्व विधायक निरवेन्द्र उर्फ मुन्ना अपने समर्थकों के साथ वहां मौजूद थे जहां दोनो पक्षों में *हल्की नोकझोक व धक्का- मुक्की* हुई। इस दौरान पूर्व विधायक निरवेन्द्र मिश्रा उर्फ मुन्ना की *तबियत खराब* हो गयी, जिन्हे *उपचार हेतु पलिया स्थित डॉ कपूर के यहां लाया* गया जहां डॉक्टर ने उन्हे *मृत घोषित किया गया तथा डॉक्टर द्वारा प्रथम दृष्टया मृत्यु हार्ट अटैक से होना बताया।* पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।

