माधोटांडा कस्बा के मुख्य मार्ग और गलियों को करवाया सैनिटाइज

माधोटांडा। देश में फैली महामारी कोरोनावायरस के संक्रामक गांव तक ना फैले इसके लिए प्रधान ने गांव की गलियों और मुख्य सड़क और गांव की गलियों को करवाया सैनिटाइज।
दुनिया के कई देशों को अपने आगोश में लेने वाली महामारी कोरोनावायरस से बचाव के लिए समाज के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं माधोटांडा कस्बा की प्रधान किरण सिंह और उनके पति डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन योगेश्वर सिंह उर्फ राममूर्ति सिंह ने अपने दिशा निर्देशन में कस्बा के मुख्य मार्ग एवं गलियों को सैनिटाइज करवाया इस अवसर पर उनके साथ कलीनगर तहसील के प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुंवर निर्भय सिंह , कामेश्वर सिंह आदिभी मौजूद रहे
गांव की प्रधान किरण सिंह ने बताया गांव की हर गली को सैनिटाइज किया जाएगा हर संभव लोगों की मदद की जाएगी और उन्होंने जनता से यह भी अपील की कि लोग प्रधानमंत्री की अपील का पूर्ण पालन करें कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के लिए सभी लोगों को विशेष सतर्क रहना पड़ेगा।

रिपोर्ट-कुँवर निर्भय सिंह

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000