माधोटांडा प्रधान के ससुर समाजसेवी अखिलेश्वर सिंह का हुआ निधन, बरेली में चल रहा था उपचार

माधोटांडा। गांव की प्रधान किरन सिंह के ससुर अखिलेश्वर सिंह (71)  का आज बरेली के अस्पताल में निधन हो गया। गत दिवस निमोनिया व सांस लेने की दिक्कत होने पर उन्हें उपचार के लिए ले पीलीभीत ले जाया गया था जहां से बरेली रेफर कर दिया गया। टेस्ट होने पर कोरोना संक्रमण भी पाया गया था जिसपर उन्हें कोविड अस्पताल में एडमिट कराया गया। आज श्री सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया। इससे शोक की लहर दौड़ गई। अखिलेश्वर सिंह माधोटांडा ग्राम पंचायत में 7 बार ग्राम पंचायत सदस्य रहे। समाजसेवा में भी वे सबसे आगे रहते थे। उनके पुत्र राममूर्ति सिंह की पत्नी किरन सिंह इस समय गांव की प्रधान है। श्री सिंह के निधन पर काफी लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की हैं। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
14:57