
शराब ओवररेटिंग: 45 वाला 55 और 60 वाला क्वार्टर खुलेआम बिक रहा 85 में
शाहगढ़ में सेल्समेन वसूल रहा अधिक दाम, वीडियो बनाने वालो को धमकाया
सर्दी बढ़ने के कारण बढ़ी शराब की मांग, ओवररेटिंग चरम पर
पीलीभीत : डीएम साहब याद करिये शहर में महंगी शराब मिलने पर एक रिक्शेवाले ने आधी रात को आप को पुकारा था और आपने खुद दुकान पर जाकर शराब की ओवररेटिंग पकड़ी थी। इसके बाद जनपद में शराब की दुकानों पर चल रही ओवररेटिंग बंद होने की उम्मीद लोगों में जगी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आज भी शहर से लेकर गांव देहात की शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग की जा रही है। सर्दी में शराब की खपत बढ़ी है और इसके अधिक दाम लगातार वसूले जा रहे हैं। आज कलीनगर तहसील और माधोटांडा थाना छेत्र के शाहगढ़ में शराब के अधिक दाम वसूलने का मामला प्रकाश में आया। बांग्ला उर्फ मित्रसेनपुर के सुखलाल वर्मा ने देशी शराब के क्वार्टर खरीदे तो उनसे 45 प्रिंट रेट होने के बावजूद ₹55 लिया गया। उन्होंने इस ओवररेटिंग का वीडियो भी बना लिया। देखिये यह है हकीकत-
शाहगढ़ गांव में पुलिस की चौकी भी है। ऐसा नहीं है सुखलाल वर्मा अधिक दाम देने वाले अकेले खरीदार हैं। उन्होंने शराब भट्टी पर ही शराब खरीदने वाले कई क्रेताओं से बात करके उनका वीडियो बनाया तो उन्होंने भी 45 वाला क्वार्टर 55 में और 60 वाला ₹85 में मिलने की बात कही। इसका भी वीडियो सुखलाल वर्मा ने बनााकर हमें भेजा है-
इतना सब होने पर दुकान पर मौजूद सेल्समैन बिफ़र गया और उसने सुखलाल को धमकाते हुए कल तक निपट लेने की धमकी दी। अब सुखलाल वर्मा इस बात के लिए डर रहे हैं कि कहीं सेल्समैन उनकी झूठी शिकायत करके कहीं फंसा ना दे। इस मामले में संबंधित अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेना होगा वरना इस तरह के मामले निरंतर बढ़ते रहेंगे।

