धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

बिलसंडा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद पर विशेष जोर दिया। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश की। आज भाजपा उन्हीं के आदर्शों पर चल रही है। यह विचार भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम गंगवार ने पंडित दीनदयाल की जयंती पर हुए कार्यक्रम में व्यक्त किए। आज बूथ स्तर घनश्यामपुर में पंडित दीनदयाल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनका जन्मदिन मनाकर स्मरण किया गया।

जिले के सभी बूथों पर दीनदयाल उपाध्याय जयंती बनाई गई इस मौके पर मंडल मंत्री दिलीप कुमार, सेक्टर सयोजक अतुल शर्मा,और बूथ अध्यक्ष रजत मिश्रा, बूथ प्रभारी अभय गागवर, बूथ उपाध्यक्ष रजनीश मिश्रा (कल्लू), अवनीश कुमार बूथ महामंत्री प्रदीप कुमार (नन्हे) बूथ मंत्री जितेंद्र सिंह वा कार्यकर्ता शिवम मिश्रा, मोहित, शिशुपाल, कमल,अंकित,देवेन्द्र शर्मा,पवन शर्मा, अजय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000