पूरनपुर के बूथों पर भी मनाई गई पंडित जी की जयंती
पूरनपुर। जनसंघ के संस्थापक सदस्य, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर नगर पूरनपुर में विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसमें मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ‘लल्लन, नगर अध्यक्ष श्री आशीष शुक्ला,नगर महामंत्री डॉ रोहित मिश्रा, उपाध्यक्ष रवि यादव, रवि जायसवाल,हर्ष प्रधान, अभिषेक वर्मा, धर्मवीर सिंह, बूथ अध्यक्ष सचिन, ऐश्वर्य गुप्ता आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें