खलिहान भूमि पर खड़ी धान की फसल काटी, लेखपाल की मिलीभगत होने का आरोप
पूर्व में प्रशासन कर चुका है कार्रवाई
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम खैरपुर में अवैध कब्जा की गई खलिहान की भूमि पर खड़ी धान की फसल एसडीएम से शिकायत के बावजूद दबंग ने रातों-रात काट ली। हल्का लेखपाल व प्रधान के पुत्र की मिलीभगत होने का आरोप भी लगा है। ग्रामीणों द्वारा दी गई उप जिलाधिकारी को शिकायत में कहा गया है कि ग्राम खैरपुर में खलिहान की गाटा संख्या 14 खलिहान की 0.334 हेक्टेयर भूमि पर गांव के ही दबंग शहादत नूर खां उर्फ लल्ला पुत्र आबिद नूर खान ने पिछले 10 वर्षों से अवैध रूप से कब्जा कर रखा है जिस पर वह दबंगई के बल पर साथ ही ग्राम प्रधान के पुत्र असलम की मदद से फसल करता है। इससे पूर्व इसकी शिकायत समाधान दिवस में 21 जनवरी 2020 को की गई थी प्रशासन द्वारा सख्ती करने पर गेहूं की फसल को कानूनगो व लेखपाल की मौजूदगी में जुतवा दिया गया था
आरोप है कि दबंग ने लेखपाल से सेटिंग करके दोबारा धान की फसल लगाई इसकी शिकायत एसडीएमसी की गई थी लेकिन एसडीएम द्वारा लेखपाल को कई बार मामले को देखने को कहा भी गया लेकिन लेखपाल ने जानबूझकर ढिलाई करके दबंग को

फसल काटने का पूरा मौका दे दिया। मजे की बात यह है जब लेखपाल को सूचना दी गई तो लेखपाल ने गांव वालों के ऊपर फसल काटने का उल्टा आरोप मढ़ दिया। एसडीएम को लिखे गए प्रार्थना पत्र में इरशाद खान, जाहिद नूर खान, जाहिद खान, फरीद खां, इरफान आदि ने फसल को कटवा कर सरकारी खजाने में जमा न कराने के लिए लेखपाल वह दबंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

