किसानों का दर्द सस्ता क्यों बिक रहा धान, भाकियू को डीएम से कार्रवाई की उम्मीद
पीलीभीत। धान किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रतिनिधि मंडल पीलीभीत जिलाधिकारी से मिला था उसमें सबसे अहम समस्या धान के रेट की थी जो व्यापारी आढती राइसमिलर कम दामों पर खरीद रहे हैं । इस पर भाकियू नेताओ ने जिलाधिकारी से कहा कि आप सब व्यापारियों आढती राइसमिलरो को बुला कर कम दामों पर खरीदने का कारण पूछें। इस पर जिलाधिकारी ने सोमवार को सभी व्यापारियों की मीटिंग बुलाई है। उसमें किसानों के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बतौया की डीएम से मुलाकात काफी सार्थक रही ।उन्होंने इस बात का आश्वासन भी दिया कि किसानों को धान का पूरा रेट दिलवाया जायेगा।
भाकियू नेता ने कहा कि अगर धान रेट में सुधार नहीं होता तो जल्द ही आन्दोलन पर विचार करके हाईवे जाम किया जायेगा।
इतना गिरा है धान का बाजार
पिछले साल धान इस समय धान खुले बाजार में 1500 से 1600 रूपये बिक रहा था।
इस बार MSP भी बढ़ा है लेकिन रेट 1100 से 1250 रुपये प्रति कुंतल तक ही बिक पा रहा है। भाकियू का आरोप है कि सरकार और खुद को चौकीदार कहने वाले इस समस्या पर मौन क्यों हैं।

