धान खरीद की धमक दिल्ली तक : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जिलाधिकारी पुलकित खरे को धान खरीद में सराहनीय कार्य के लिए फोन पर दी बधाई
पीलीभीत। रक्षा मंत्री द्वारा जिलाधिकारी को सरकार की योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की की गई सराहना।
जिलाधिकारी द्वारा दिनांक विगत 12 तारीख को मंडी परिसर का किया गया था औचक निरीक्षण। किसानों की सुविधाओं के दृष्टिगत अधिकारियों को दिए गए थे कड़े निर्देश।
किसानों की शिकायतों का लिया गया था संज्ञान । निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए थे कड़े निर्देश।
शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को धान का समर्थन मूल्य का लाभ देने हेतु दिए गए थे कड़े निर्देश।
निरीक्षण के दौरान किसानों से की गई थी बातचीत ,किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना धान बेचने हेतु किया गया था प्रेरित।
विपणन अधिकारी को दिए थे कड़े निर्देश किसानों को क्रय केंद्र पर न हो किसी प्रकार की असुविधा।
चार क्रय केंद्रों पर अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को किया गया था निलंबित।

