विधायक बाबूराम पासवान ने किया धान सेंटर का निरीक्षण, तौल बढ़ाने के निर्देश

-किसानों की मांग पर खुली जगह में धान सेंटर लगाने को कहा

-खर्चा मांगने की बात पर किसानों का इनकार

पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने आज टांडा छत्रपति के आरएफसी धान खरीद केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां जगह कम होने के कारण धान की तौल बंद मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने खुली जगह में सेंटर लगाकर तौल बढाने के निर्देश दिए।


किसानों की समस्या को लेकर आज विधायक बाबूराम पासवान धान सेंटरो का निरीक्षण करने पहुंचे। टांडा छत्रपति में लगे आरएफसी के सेंटर पर विधायक को तौल बंद मिली। जहां पर सेंटर लगा है वहां जगह कम थी इसपर एसएमआई शिवम तिवारी को बुलाकर खुली जगह में सेंटर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही तौल बढाने को भी कहा। विधायक श्री पासवान ने किसानों से खर्चा व अन्य दिक्कतों को लेकर बातचीत

की। किसानों ने खर्चा वसूलने या माँगने से तो इनकार किया परंतु लंबी बेटिंग की बात बताई। इसपर विधायक ने तौल बढ़वाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण को लेकर हड़कंप मचा रहा। विधायक ने कहा कि किसानों का धान समर्थन मूल्य पर बिकवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से वार्ता करके सेंटर व कांटे बढ़वाने को भी कहा है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000