एसएसबी ने खिलाड़ियों में वितरित कीं खेल की किटें, खिले चेहरे

हजारा । एसएसबी शारदापुरी की ओर से खिलाड़ियों को खेलकूद का सामान वितरण किया गया । इस दौरान कंपनी के डिप्टी कमांडेंट और भाजपा नेता मुख्य अतिथि रहे ।
पूरनपुर विकास खंड के ट्रांस क्षेत्र की बेल्हा ग्राम पंचायत का मजरा शारदापुरी में पीलीभीत की 49 वीं वाहिनी एसएसबी चौकी के प्रभारी निरीक्षक अंकित कुमार द्वारा इंडो नेपाल सीमावर्ती गांव गोविंदनगर में शिविर का आयोजन किया गया । इस मौके पर कंपनी के डिप्टी कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी एवं किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर के वाइस चेयरमैन भाजपा नेता इंद्रदीप सिंह बटन, कबीरगंज सहकारी सोसाइटी के चेयरमैन पदम सिंह के हाथों से शारदापुरी, बाजारघाट, टिल्ला नंबर चार, कंबोजनगर , बैलह और गोविंदनगर आदि गांवो के सैकड़ों खिलाड़ियों को बालीबाल, हैंडबाल, कैरम बोर्ड, जूते आदि स्पोर्ट्स का सामान वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया है । कार्यक्रम के दौरान सभी ने कोविड 19 को ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया । एसएसबी चौकी प्रभारी अंकित कुमार एवं अतिथियों ने कहा है । खेलकूद शरीर के लिए लाभदायक है । इससे खिलाड़ी निरोग बने रहेंगे ।

रिपोर्ट-बबलू गुप्ता

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000