“तेल और पर्यावरण संरक्षण” पर हुई वाद विवाद प्रतियोगिता, यश, अंजलि और अभय जीते

पर्यावरण व तेल संरक्षण पर हुई प्रतियोगिता

इंडियन ऑयल के बिक्री अधिकारी अश्वनी यादव के निर्देशन में हुआ आयोजन, विजेता पुरस्कृत

पूरनपुर : तहसील क्षेत्र के सपहा स्थित पंडित जियालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेँ पर्यावरण एवं तेल संरक्षण पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे पूर्व प्रधान रामनाथ मिश्र ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया।

इंडियन ऑयल के बिक्री अधिकारी अश्वनी यादव के निर्देशन में हुई इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के छात्र छात्राओं ने बढचढ कर प्रतिभाग किया। कक्षा आठ के छात्र शिवम मिश्रा की इसी कक्षा के अभय शुक्ला से तेल संरक्षण पर तीखा वाद विवाद हुआ। इसके अलावा समूह अ के छात्र अरूण, तनुष, प्रियांशी, लक्ष्मी, नैंसी, प्रियंका, संगम सहित कई छात्रों ने पर्यावरण सुरक्षित रखने पर बहस की। वही समूह ब के छात्र यश, युवराज, अंजली मिश्रा, रौनक, अभय, आराधना, विपिन आदि ने तेल के प्राकृतिक भंडारों को बचाने के लिए तेल की बचत करने को मुद्दा

बनाकर चर्चा की।  कक्षा दस के छात्र यश श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही अंजली मिश्रा दूसरे स्थान पर रही। कक्षा 9 के छात्र अभय शुक्ला ने तीसरा पुरूस्कार प्राप्त किया। सभी बच्चों को मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम मे निर्णायक मंडल मे प्रदीप मिश्र, सचिन तिवारी, रोहित मिश्रा सहित समस्त शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा। विधालय के प्रधानाचार्य महेशचंद्र मिश्र ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट-प्रदीप मिश्र

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
16:40