आज हो रहा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र का आगाज, वन मंत्री वर्चुअल माध्यम से करेंगे शुभारंभ
पीलीभीत। मानसून सीजन के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व आज पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। नए पर्यटन सत्र को खूबसूरत बनाने के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन ने तैयारियां की हैं।
आज बनकटी रोड पर बने सिग्नेचर गेट पर वन मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा वर्चुअल माध्यम से पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। लिंक पर क्लिक करके देखें तैयारियां-
बरेली के मंडलायुक्त और डीआईजी भी इस कार्यक्रम में जिला अधिकारी पुलकित खरे के साथ शामिल होंगे। जिले के विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। देखिये खूबसूरती-
उप निदेशक नवीन खंडेलवाल ने बताया कि चयनित 15 पिकनिक स्पॉट और
एनआईसी भी पर्यटकों को समर्पित किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं।

