ग्रामीणों में खुशी : पूजा पाठ के बाद शुरू कराया मार्ग निर्माण
घुंघचाई। ग्रामीण अंचलों से हाईवे को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू किया गया तो ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया लोगों ने जेसीबी मशीन चलने से पहले पूजा पाठ कर मार्ग के निर्माण के लिए मांगलिक कामनाएं की इस दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। पूरनपुर से बंडा पुवायां मैगलगंज के लिए हाईवे का निर्माण बीते 1 वर्ष पूर्व किया गया जिससे लोगों में खासा उत्साह देखा गया इस दौरान शासन की महत्वकांक्षी योजना हाईवे से ग्रामीण अंचल को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग बनाने के लिए पहले से ही की गई थी हरिपुर गोपालपुर सहित कई गांव के ग्रामीणों ने अपने गांव के जाने के लिए कई जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र देकर के गोमती नदी के रास्ते पर पक्का मार्ग बनवाए जाने की मांग की लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया मामले की जानकारी और मांग पत्र क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान से की गई थी और उन्होंने इस मांग पत्र को वरीयता क्रम में रखते हुए इस मार्ग को पक्का कराने की आख्या शासन को दी थी अब जब शासन द्वारा इसे स्वीकृत कर लिया गया तो इस मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग को दी गई है ग्राम प्रधान गुरशरण सिंह और अन्य लोगों नेमार्ग निर्माण होने से पहले शाहबाजपुर गुरुद्वारे के ग्रंथी गुरतेज सिंह से पूजा-अर्चना करवाई कि किसी भी तरीके से मार्ग निर्माण में कोई भी व्यवधान उत्पन्न ना हो और उन लोगों को मार्ग बनने के बाद लोगों को लाभ मिल सके इस दौरान यहां पर प्रमुख रूप से साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष अमरजीत सिंह लाल वर्मा अरविंद सिंह यादव अरविंद सिंह लक्ष्मण वर्मा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी।

