विवाहिता को फंदे पर लटकाकर मारने का प्रयास, पति सहित 5 पर मुकदमा

दहेज में बाइक व सोने की चैन न मिलने पर बहू को फंदे पर लटका कर हत्या का प्रयास, पति सहित पांच पर मुकदमा

पूरनपुर: दहेज लोभियों ने बाइक व नगदी की मांग पूरी न होने पर पहले तो बहू को जमकर मारा पीटा बाद में उसको फंदे पर लटका कर हत्या का प्रयास किया। महिला के चीखने चिल्लाने पर मोहल्ले वालों ने बमुश्किल उसे बचाया। सूचना पर पहुंचे महिला के पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पति सहित पांच पर मुकदमा दर्ज किया है।
खुटार थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी राधेश्याम ने अपनी पुत्री प्रियंका का विवाह 3 वर्ष पूर्व पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी हरिओम पुत्र रामचंद्र के साथ किया था। शादी के दौरान महिला के पिता ने उचित दान दहेज भी दिया। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला का पति हरिओम, ससुर रामचंद्र, सास राम श्री, देवर शिवराम व ननद कृष्णा दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि महिला के ससुराली दहेज में बाइक, सोने की चैन और 50 हजार की नगदी की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी ना होने पर आरोपियों ने महिला को कई बार मारा पीटा। 17 जनवरी आरोपियों ने महिला को फंदे पर लटका कर उसकी हत्या करनी चाही। बहू के चीखने चिल्लाने पर पड़ोसियों के आने पर आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए। सूचना पर महिला के पिता ने उसके मायके पहुंचकर आरोपियों से अपनी पुत्री के इलाज की बात कही। इसके बावजूद आरोपियों ने महिला के इलाज नहीं कराया। बेबस महिला के पिता ने पूरनपुर लाकर प्रियंका को अस्पताल में भर्ती कराया। गर्दन में सूजन आने के कारण महिला की की हालत गंभीर बनी हुई है।

रिपोर्ट-शैलेंद्र शर्मा व्यस्त

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
07:40