धान खरीद के नाम पर धोखा, घरों से खरीदा जा रहा धान
हजारा । ट्रांस क्षेत्र में धान खरीद के नाम पर धोखा किया जा रहा है । चयनित जगह पर क्रय केंद्र लगाने की बजाय सांठगांठ करके घरों में तौल की जा रही है । इस पर किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है ।
शासन- प्रशासन की मंशा है । किसानों के धान का दाना दाना समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए । इसको लेकर डीएम पुलकित खरे ने कड़ा रूख अपना रहे हैं । कबीरगंज में कुछ दिन पूर्व यूपीएसएस का केन्द्र बन्द हो गया । इस पर जिला पंचायत सदस्य मंजीत सिंह ने पुलकित खरे से मिलकर मांग की । डीएम ने किसानों की समस्या को देखते अन्य क्रय को खरीद करने के निर्देश दे दिए । इस पर केंद्र प्रभारी/ ठेकेदार ने डीएम के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए
चयनित जगह पर तौल करने की बजाय लोगों से सांठगांठ करके घरों में तौल की जा रही है । इससे सरकार की मंशा साकार नहीं हो पा रही है । सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट गया ।
कबीरगंज में एकत्र होकर सेंटर ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई । आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत की है । विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से बलजिंदर सिंह, बिंदर सिंह, फूल सिंह, अनोख सिंह, राजेश कुमार यादव, सलीम अहमद, श्री नगर के पूर्व प्रधान मुजाहिद अहमद, हरी सिंह, बृजनंदन, राधेश्याम समेत तमाम लोग शामिल है ।
रिपोर्ट-बबलू गुप्ता।
