अमरिया तहसील क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से दुल्हनियां लेकर पहुंचा दूल्हा, देखने उमड़ी कई गांवों की भीड़

पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में एक दुल्हन मायके से विदा होकर हेलीकॉप्टर से शुक्रवार को अपने सुसराल पहुंची। गांव और हेलीपैड पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।
अपनी दुल्हनियां को लाने के लिए दूल्हे राजा बरात में मय रिश्तेदार नातेदार के साथ गुरुवार को रवाना हुए।

परिजन ही नहीं, आसपास के गांव वालों में भी बेसब्री से दुल्हन के आने का इंतजार होने लगा। वहीं, हेलीपैड बन कर तैयार हो गया था। ताकि लैंडिंग में कहीं कोई कमी न रह जाए। अमरिया क्षेत्र में ऐसा पहली बार ऐसा हो रहा था कि जब कोई दुल्हन हेलीकॉप्टर से अपने सुसराल पहुंची। (साभार-साकेत सक्सेना)

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000