पत्रकार योगेश वर्मा पर शराबियों ने किया जानलेवा हमला, घायल

पूरनपुर। अमृत विचार अखबार के पत्रकार योगेश वर्मा पर देर शाम जानलेवा हमला किया गया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पूरनपुर के मुहल्ला लाइनपार साहूकारा की है। बाइक पर 4 सवारी बैठी होने पर टोकने पर शराबियों ने किया हमला। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है और हमलावरों के घर दबिश है परंतु आरोपी फरार हो गए। हमलावरों ने योगेश के घर जाकर भी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। पत्रकारों ने इस घटना की निंदा की है। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000