गायब युवकों का नही लगा सुराग, परिजन पेशोपेश में

घुंघचाई। दीपावली पर्व से पहले आया युवक घर से खेतों की ओर गया था इस दौरान देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन अनहोनी की आशंका से ग्रसित है। घुंघचाई गांव निवासी बेनी राम सक्सेना का पुत्र बीते एक माह पूर्व लॉकडाउन खुलने के बाद बाहर रोजी रोजगार से काम करने के लिए गया था जो दीपावली से पहले घर में पर्व मनाने के लिए अपने साथियों के साथ घर वापस आ गया लेकिन उसी दिन दोपहर के समय युवक परिजनों को खेतों की ओर देखभाल करने की बात कह कर गया था लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी संभावित जगहों पर खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार के लोग अभी भी उसकी सुरागकशी कर रहे हैं और संभावित जगहों पर उसकी खोजबीन के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पूर्व भी गांव से 5 माह पूर्व एक अन्य युवक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन भी की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया जबकि पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस ने इस मामले में तलाश के कोई प्रयास नहीं किए।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image