पूरनपुर में करंट लगाकर उगाही क़रती है नगर चौकी पुलिस, पीड़ित व्यापारी से लाइव सुनिये उत्पीड़न की दास्तां
पीलीभीत। पीलीभीत जनपद में इस समय उगाही करके पूरनपुर पुलिस द्वारा नगर पुलिस चौकी का निर्माण कराए जाने का मामला शासन तक पहुंचा हुआ है। स्थानीय अधिकारी इसे जन सहयोग व व्यापार मंडल की मदद से बनना बता रहे हैं परंतु इसकी हकीकत कुछ और ही है। जिसे पूरनपुर में पुरानी स्टेट बैंक के पास दुकान चलाने वाले व्यापारी अकरम

ने अपने 13 मिनट व 7 सेकंड के वीडियो में बयां किया है। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके सुनिये किस तरह व्यापारी को करंट लगाकर व अमानवीय यातनाएं देकर उससे ₹20000 वसूला गया-
इसके बावजूद नगर चौकी इंचार्ज व उनके चहेते दो सिपाहियों ने उसे जेल भेज दिया। माना जा रहा है कि इस उगाही का मोटा हिस्सा पुलिस के अधिकारियों को भी जरूर जाता होगा। शायद इसीलिए पुलिस नगर चौकी इंचार्ज व सिपाहियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है और नगर चौकी इंचार्ज के बचाव में पूरा महकमा खड़ा हो गया है। ट्वीटर पर हुई शिकायत पर पूरनपुर सीओ पीके यादव ने नगर चौकी इंचार्ज को क्लीन चिट देते हुए व्यापारियों व जन सहयोग से चौकी निर्माण की बात कही है। अब व्यापारी को करंट लगाकर व अमानवीय यातनाएं देेनेे केे लॉकडाउन के समय का वीडियो वायरल होने से पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है। नगर चौकी इंचार्ज के तबादले की सुगबुगाहट के बाद उगाही के भुक्तभोगी सामने आने लगे हैं। माना जा रहा है पूरी सच्चाई चौकी इंचार्ज को पूरनपुर से हटाए जाने के बाद ही सामने आएगी और लोग खुलकर उनके खिलाफ बयान दे सकेंगे। देखना यह है कि ईमानदार पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ऐसे उगाही करने वाले पुलिस कर्मियों पर कब तक कार्रवाई करते हैं।

