गरीबों को वितरित किए कंबल, ठंड से बचाव की दी जानकारी

पूरनपुर। बढती ठंड से बचाव के लिए प्रशासन लोगों के बचाव के लिए प्रयारत दिख रहा है। तहसीलदार के आदेश पर हल्का लेखपाल ने गांव गांव जाकर गरीबों को चिन्हित कर उन्हें कंबल दिऐ और ठंड से बचाव करने के जरूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई ।

ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के प्रधान पति उमाशंकर व चतीपुर के ग्राम प्रधान ब्रजेश कुमार व बागर में प्रधान राजेन्द्र प्रसाद के साथ मिलकर हल्का लेखपाल राजकिशोर शुक्ल ने कंबलों का वितरण किया।

वही लेखपाल द्वारा ग्राम पंचायत सपहा मे भी गरीबों को कंबल ओढाए गये। हल्का लेखपाल राजकिशोर शुक्ला ने बताया की इन चार ग्राम पंचायतों में पचास कंबलों का वितरण किया गया है।

रिपोर्ट-प्रदीप मिश्र।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000