♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूरनपुर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व, कराई मिस्सा बलिदान की प्रार्थना

फादर चिनप्पन ने कराई क्रिसमस मिस्सा बलिदान प्रार्थना

कोविड 19 के कारण चर्च में सीमित रही संख्या
देश व दुनिया में अमन चैन के लिए की दुआएं
सभी समुदाय के लोगों ने बांटीं खुशियां

पूरनपुर । बड़े दिन का त्योहार नगर व आसपास के क्षेत्रों में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर का एक मात्र सेंट जोसेफ चर्च खूबसूरती से सजा शुक्रवार को सुबह से ही ईसाई समुदाय के लोग क्रिसमस मिस्सा बलिदान में शामिल होने के लिए दूर दराज के इलाकों से यहां आये। बाद में चर्च के पुरोहित फादर चिनप्पन ने देश में अमन के लिए दुआएं कीं। सेंट जोसेफ स्कूल में बड़ी संख्या में अभिभावक व नगर के सभी समुदाय के अन्य लोग भी ईसाई भाइयों को मुबारकबाद देने पहुंचे।

नगर में क्रिसमस का त्योहार काफी जोशो खरोश के साथ मनाया गया। नगर के एक मात्र सेंट जोसेफ चर्च में सुबह 9 बजे पुरोहित फादर चिनप्पन ने विशेष प्रार्थना क्रिसमस मिस्सा बलिदान कराई।

उन्होंने देश व दुनिया में शांति की दुआ की। साथ ही क्षेत्र के लोगों सहित देशवासियों के लिए भी प्रार्थना की। प्रार्थना समाप्ति के बाद नगर व आसपास के लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि कोरोना महामारी का असर त्योहार पर बना रहा। चर्च में संख्या सीमित कर सैनिटाइजर के इंतिज़ाम का ख़ास ख्याल रखा गया। स्कूल के बच्चों व अभिभावको ने स्कूल पहुंचकर क्रिसमस की बधाई दी। प्रधानाचार्या सिस्टर अंजलि ने सभी मेहमानों का स्वागत कर बड़े दिन की मुबारकबाद दी। उन्होंने मेहमानों को क्रिसमस पर विशेष रूप से तैयार कराया गया केक भी परोसा।

इस मौके पर चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया था। प्रभु ईसा मसीह के जन्म से संबधित क्रिब झांकी आर्कषण का केन्द्र रही। घरों में महिलाएं पकवान व दूसरी तैयारियों में व्यस्त रहीं। वहीं बच्चे नये-नये कपड़ों में धमाल मचाते नजर आये व दौड़-दौड़ कर गर्मजोशी से मेहमानों की खातिरदारी में भी लगे रहे। ईसाई समुदाय के लोगों के घरों में मेहमानों का सारा दिन आना जाना लगा रहा।

रिपोर्ट-रियाज खान

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000