गन्ना किसानों की समस्याओं के लिए आज चीनी मिल में आंदोलन करेगी किसान यूनियन

पूरनपुर। भाकियू आज साढ़े 11 बजे चीनी मिल में आंदोलन करेगी। देखिये भाकियू की विज्ञप्ति-

सभी सम्मानित किसान भाइयो को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 29/12/2020 को गन्ना किसानो की जटिल समस्याओ को लेकर चीनी मिल पूरनपुर के गेट पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा धरना-प्रदर्शन कर पिछले बर्ष का गन्ना भुगतान,नये सत्र का गन्ना रेट 450रुपये घोषित किया जाये तथा गन्ना क्रय केन्द्रो पर घटतौली रोकने,गन्ना क्रय केन्द्रो पर उठान,व ट्राली उतार के नाम पर अवैध वसूली आदि समस्याओ के सम्बन्ध मे पंचायत कर समस्याओ का मांग पत्र मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश को भेजा जायेगा। आप सभी किसान भाईयो से मेरी हाथ जोड़कर अपील है कि भारी संख्या मे चीनी मिल पूरनपुर मे पहुंच कर,एकता का परिचय दे।
आप का भाई मंजीत सिह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष (भाकियू) पीलीभीत

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000