सर्दी में बढ़ी गर्मी, मारपीट की घटनाओं में महिलाओं सहित 3 घायल, लाइव देखें गांव की लड़ाई

घुंघचाई। अलग-अलग तीन जगह हुई मारपीट में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराने के बाद एनसीआर दर्ज कर ली। एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे बरेली रेफर किया गया। जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ग्रामीण अंचलों में छोटी-छोटी घटनाएं बड़ी वारदात का रूप ले लेती हैं इसी के चलते लोग मुकदमे में फ़स जाने के बाद अपनी उन्नति के शिखर पर अग्रसर नहीं हो पाते हैं। रविवार को मौसम सर्द था पर लोगों में गर्मी देखी गई। घुंघचाई चौकी क्षेत्र में गांव चंदोखा निवासी सुमेर लाल गांव के पड़ोसी के साथ हंसी ठिठोली कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही इंद्रजीत को लगा कि वह उसकी मजाक बना रहा है। इतने में बात बिगड़ गई और इंद्रजीत ने पीड़ित को बुरी तरीके से लाठी डंडे से पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनाक्रम की सूचना स्थानीय पुलिस को देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दूसरी घटना में गांव घुंघचाई निवासी छत्रपाल का अपने पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा था और वाद विवाद के बाद शनिवार की शाम विवाद बढ़ गया। इस दौरान गृह स्वामी घर पर नहीं था और उसकी पत्नी राजकुमारी के साथ बनवारी लाल छेदा अनीश सहित घर की महिलाओं ने महिला को बुरी तरीके से पीटा। बचाने आई उसकी पुत्री नीलम को भी मारा पीटा। जिससे मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में दोनों को घटनाक्रम की सूचना पुलिस को देने के बाद उपचार के लिए सीएससी ले जाया गया जहां राजकुमार की हालत नाजुक होने के कारण पहले पीलीभीत लेकिन वहां भी स्थिति चिंताजनक होने के कारण बरेली रेफर किया गया।

तीसरा घटनाक्रम गांव लुखटिहाई में घटा। गांव निवासी राममूर्ति ने अपने भाई रामपाल से उधारी के ₹60000 मांगे जिस पर विवाद बढ़ गया। आरोपी पक्ष के अन्य कई लोगों ने पीड़ित के घर पहुंच कर उसकी पत्नी निर्मला देवी पुत्र विपिन भाई राकेश के साथ जमकर मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई। रविवार को फिर से आरोपित घर पहुंच गए और घटनाक्रम की सूचना पुलिस को देने पर धमका कर मारपीट करने लगे। मामले की सूचना डायल 112 को देने पर दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया गया। इस मामले में चौकी प्रभारी गौरव बिश्नोई ने बताया कि मारपीट की घटनाएं आपस में कुछ लोगों की हुई है और जल्दी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000