लकड़ी पकड़ने घर में घुसे वनकर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर धुना

-मचा हड़कंप, पुलिस पहुंची
-रेंजर ने पिटाई से किया इंकार, बोले अवैध चिरान की सूचना थी नहीं मिला माल

पूरनपुर। लकड़ी चिरान की सूचना पर हरीपुर किशनपुर गांव पहुंची वन विभाग की टीम जब एक घर में घुसी तो गृह स्वामी ने शोर मचा दिया और एकत्र हुए ग्रामीणों ने टीम के लोगों को जमकर पीटा। सूचना पर सेहरामऊ उतरी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। रेंजर ने पिटाई की घटना से इनकार करते हुए बताया कि दबिश दी गई थी परंतु लकड़ी बरामद नहीं हो सकी। टाइगर रिजर्व जंगल किनारे के गांव में ग्रामीण अक्सर वन विभाग की ज्यादती का शिकार होते हैं। हरीपुर किशनपुर में भी बीती रात वन विभाग की टीम एक घर में घुस गई। इस पर गृह स्वामी ने शोर मचाया तो गांव के काफी लोग एकत्र हो गए और लोगों ने टीम के सदस्यों को घेरकर जमकर पीटा। इस पर वन कर्मियों ने मामले की सूचना सेहरामऊ पुलिस को दी। जिसपर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस पर ग्रामीणों ने घर में घुसने का आरोप लगाया। जबकि वन कर्मी पिटाई करने का आरोप लगा रहे थे। काफी देर तक हुज्जत चलती रही। बाद में मामला निपट गया। इस बारे में हरीपुर रेंजर साजिद हसन का कहना है कि हरीपुर किशनपुर गांव खुटार रेंज में पड़ता है। वहां की टीम लकड़ी चिरान की सूचना पर दबिश देने गई थी परंतु लकड़ी बरामद नहीं हो सकी। उन्होंने वन कर्मियों के साथ मार-पीट होने की घटना से इनकार किया है। फिलहाल वन कर्मियों की पिटाई का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000