शव तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार करने में परिजनों पर मुकदमा, माना राष्ट्रध्वज का अपमान

पीलीभीत। एक युवक का शव तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने पर राष्ट्रध्वज का अपमान मानते हुए पुलिस द्वारा राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत मृतक के भाई व मां को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया की सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के ग्राम बारी बुझिया निवासी युवक बलजिंदर सिंह की मृत्यु 25 जनवरी को दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान गाजीपुर में एक दुर्घटना में हो गई थी। उसके शव को तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाकर राष्ट्रध्वज का अपमान करने का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर सेहरामऊ उत्तरी थानाध्यक्ष आशुतोष रघुवंशी द्वारा अभियोग पंजीकृत कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फोटो व वीडियो देखकर अन्य अज्ञात लोगों की पहचान करके उनके नाम अभियोग में शामिल किए जाएंगे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000