नकारा साबित हो रहा पलिया का पालिका प्रशासन

(लखीमपुर से निर्जेश मिश्र की रिपोर्ट)

स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहा नगर पालिका प्रशासन।

लखीमपुर-खीरी। एक ऐसा विभाग जिसके कन्धों पर नगर को स्वच्छ बनाए रखने व नगरवासियों को स्वच्छता का सन्देश देने का पूरा दारोमदार है। वही लखीमपुर जिले की पलियाकलां का नगर पालिका प्रशासन देखिए किस तरह से स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान को पलीता लगा रहा है। जरा सोचिए क्या इस तरह से इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है ? यह नगर के बाईपास/ईदगाह रोड का नजारा है। जहाँ पालिका प्रशासन ने पूरे नगर की सारी गन्दगी यहां डम्प की हुई है, जिसे गौवंशीय पशु अपना निवाला बनाकर मौत को गले लगा रहे हैं। इसके लिए पालिका प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है। सुबह होते ही यह जानवर पालिका प्रशासन द्वारा डम्प कराई गयी पूरे नगर की इस गन्दगी पर इकट्ठा हो जाते हैं। इस गन्दगी के बीच पड़ी पाॅलीथीन पशुओं के लिए खतरनाक और जानलेवा साबित हो रही है। नगर पालिका प्रशासन अपनी दो जिम्मेदारियों में से किसी एक का भी निर्वहन नहीं कर पा रहा है। पहली यह कि नगर की गंदगी डालने के लिए स्थान की व्यवस्था और दूसरी नगर में आवारा घूम रहे गौवंशीय पशुओं को गौशाला भेजने की व्यवस्था। इस मामले में नगर पालिका कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि वह इस सम्बन्ध में कुछ भी नहीं कह सकते हैं। किसी चैनल को बाइट देना और न देना मेरी मर्जी है। पलिया का पालिका प्रशासन इस समय पूरी तरह से नकारा साबित हो रहा है, जो अपने किसी भी दायित्व का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन नहीं कर पा रहा है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000