पूरनपुर तहसील में हुए कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के संवाहक हुए सम्मानित
पूरनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत तहसील पूरनपुर सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में तहसील पूरनपुर क्षेत्र अंतर्गत गणमान्य बुद्धिजीवी वर्ग, अधिवक्ता बंधुओं, शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाली महिलाओं, मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्मिकों को आमंत्रित किया गया तथा इस अवसर पर स्थानीय साहित्यकारों के सहयोग से एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील स्तरीय महिला अधिवक्ता श्रीमती मीना गुप्ता व कुमारी आरती व श्रीमती संगीता सिंघल को महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणाप्रद कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।। महिला लेखपाल मालती देवी वर्मा, करिश्मा राठौर, क रेनू कश्यप व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती कमलेश राठौर को सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा वर्ष 2020 -21 में लाभान्वित होने वाली महिला पट्टेदारों को दखल नामा और मृतक के वारिसों रूप में भूमि के अधिकार प्राप्त करने वाली महिलाओं को उद्धरण खतौनी देकर सम्मानित किया गया।। इस अवसर पर आयोजित काव्य पाठ में गोष्ठी में कवि श्री राम अवतार शर्मा, श्री ओम शर्मा, देव शर्मा विचित्र, विकास आर्य स्वप्न, एवं संगीता सिंघल के द्वारा महिला सशक्तिकरण को पप्रेरित करने वाली कविताओं को प्रस्तुत किया। समस्त कवियों को धन्यवाद स्वरूप स्मृति पत्रक प्रदान किया गया।

