सांसद वरुण गांधी के जन्मदिन पर समर्थकों ने काटा केक, किया रक्तदान

पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी का 41 वां जन्मदिन शनिवार को यहाँ धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहीं केक काट कर और रक्तदान कर उनके दीर्घायु होने की कामना की तो कहीं पौधरोपण और गरीबों को भोजन व वस्त्र उपलब्ध कराकर सांसद को शुभकामनाएं दी।


शनिवार को संसदीय कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा सांसद प्रतिनिधियों ने वरुण गांधी के जन्मदिन पर केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाकर पूरे जोश के साथ जन्मदिन मनाया। इसके बाद जिला अस्पताल जाकर समर्थकों ने रक्तदान किया। इनमे प्रमुख रूप से पंकज शर्मा, अजय सिंह, चेतन शर्मा, दीपक पांडेय, राजेन्द्र कुमार धवन, अभिजीत सिंह, विशाल गुप्ता, मन्नू कश्यप आदि ने रक्तदान कर सांसद के दीर्घायु होने की कामना की।
इधर इस उपलक्ष्य में स्प्रिंगडेल बल्लभ नगर में राजेन्द्र कुमार धवन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 100 गरीब लोगों को भोजन कराने के उपरांत वस्त्र बांटे गए। कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से सांसद प्रवक्ता एमआर मलिक, प्रतिनिधि रमेश लोधी, कार्यालय प्रभारी दीपक पांडेय, डॉ बांकेलाल गंगवार, प्रदीप मिश्रा, सुखवीर सिंह भदौरिया, अभिषेक सिंह गोल्डी, नवनीत पांडेय, सुरेश श्रीवास्तव, अतहर खां, गुरूपाल सिंह, अमनदीप मिश्रा, प्रेम शंकर, सुमित मिश्रा, राहुल गंगवार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000