आग लगने से दो घर जले, तीन मवेशी भी झुलसे, दो की मौत

घुंघचाई। फत्तेपुर गांव में मकान के पिछवाड़े से अचानक आग दोपहर के बाद लग गई जब तक लोग मामले को समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। 2 घरों में आग ने हजारों का सामान अपनी जद में ले लिया जिससे काफी नुकसान हो गया। दो मवेशी भी इस दौरान आग की चपेट में आकर के मर गए और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों और दमकल विभाग के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है । पहले से ही लॉक डाउन होने के कारण लोग घरों में कैद थे ऊपर से आर्थिक तंगी लोगों को परेशान कर रही है। इस दौरान चौकी क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में दोपहर के बाद

अचानक घर के पिछवाड़े से आग लगना शुरू हो गई। जिससे नंदराम और गोकर् लाल के घर में तीव्र आग ने तांडव मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते घर में रखा घरेलू सामान दोनों परिवारों का खाक हो गया। इस दौरान नंदराम ने बताया कि गन्ने की पर्ची डालकर निकाले गए पैसे करीब 35,000 आग की चपेट में आ जाने से राख हो गए। इस दौरान उसकी एक गाय की मौत हो गई और एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई है जिसकी कीमत ₹20000 बताई जा रही है और जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं गोकरन लाल के यहां भी दो साइकिलों के अलावा अन्य जरूरी घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। कृषि काम में आने वाला डनलप भी जलकर खाक हो गया है। घटनाक्रम की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई और दोनों ओर से किए गए प्रयासों में आग पर बमुश्किल काबू पाया गया है। तेज हवाओं के कारण आग बुझाने में काफी समस्याएं आई लेकिन इस दौरान पड़ोस के ही नंदू लाल का भी खरपतवार जल जाने से काफी नुकसान हुआ है। भुक्तभोगी ने प्रशासन से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000