बिजली लाइन से निकली चिंगारी से नरई एवं गेहूं जला, किसानों में आक्रोश
घुंघचाई। कमर्शियल विद्युत लाइन से निकली चिंगारी गेहूं की नरई के खेत में जा गिरी तेज हवाओं ने उसको आग में परिवर्तित कर दिया देखते ही देखते कई एकड़ नर आइए और 1 एकड़ गेहूं जलकर खाक हो गया घटनाक्रम की सूचना पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। बीते 10 दिन पूर्व हाईटेंशन विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण कई एकड़ नरई जलकर खाक हो गई थी लेकिन विद्युत विभाग अपनी लापरवाही के कारण फिर लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है मंगलवार को कमर्शियल विद्युत लाइन से निकली चिंगारी नरई के खेत में जा गिरी देखते ही देखते यह आग का शोला बन गई और कई एकड़ खेत में खड़ी नरई घुंघचाई गांव निवासी सत्येंद्र अवस्थी बिहारी दीक्षित गुरु सेवक सतनाम सिंह मेहताब सिंह विमलेश पांडे लाल बिहारी सहित कई लोगों की जलकर खाक हो गई जब तक ग्रामीण संसाधन लेकर मौके पर एकत्र होते और

आग बुझाने के प्रयास किए जाते तब तक घुंघचाई गांव निवासी संतराम के 5 बीघा गेहूं जलकर खाक हो गए इस दौरान नरई काफी दूर तक जल गई बमुश्किल लोगों ने आग पर काबू पाया सूचना के बावजूद दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची 10 दिन के अंदर विद्युत विभाग की लापरवाही जो सामने आई इस पर लोग काफी आक्रोशित हुए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की नरई जल जाने से मवेशियों के लिए भूसे की समस्या किसानों के सामने आ खड़ी हुई है।
रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

