
पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल का माला में बरखेड़ा विधायक ने किया स्वागत
गजरौला। गजरौला थाना क्षेत्र के गाँव कंजा हरैया माला बाजार दुर्गा मंदिर प्रांगण में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 जन जागरण अधिनियम के तहत बृजलाल पूर्व पुलिस बल महानिदेशक उत्तर प्रदेश sc/ st आयोग पधारे और वरखेडा विधायक किशन लाल राजपूत, जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी, मुख्य अतिथि के स्वागत के लिए संजय गांधी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माला कालोनी मे छोटे-छोटे छात्रा मिलकर सौगंध गीत गाकर उनका स्वागत किया। प्रीति विश्वास, ईस चौधरी, साक्षी मिस्त्री, निगम मंडल, प्रिया चौधरी, ज्योति मंडल, पूर्णिमा पठारी, आदि छात्र-छात्रा मिलकर स्वागत किया। गजरौला थाना प्रभारी नरेश कुमार कश्यप वा रिछौला चोकी इंचार्ज सुभाष चन्द्र अपनी पुलिस टीम के साथ मेजूद रहे। जिसमें माला कंजा हरैया के बीजेपी कार्यकर्ताओं मंडल अध्यक्ष विनय किशोर बाला, ग्राम प्रधान श्रीधाम मिस्त्री, पूर्व प्रधान रीना सरकार, पूर्व प्रधान विधान चंद्र मित्रा, गोयल कॉलोनी के प्रधान पुत्र उत्तम दयाल, मिथुन राय, विश्वजीत मंडल, किशोर मिस्त्री आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-महेन्द्र पाल

