हजारा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया 30000 का इनामी बदमाश जस्सी, एके-47 रायफल बरामद

पीलीभीत। जनपद की हजारा थाने की पुलिस ने आज 30 हजार के शातिर इनामी बदमाश जसवंत उर्फ जस्सी को शारदा नदी किनारे घने जंगल में हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार करके उसके पास से उत्तराखंड पुलिस से लूटी गई एके 47 राइफल बरामद कर ली है।

गिरफ्तार बदमाश के पास से एक 315 बोर का तमंचा, तमंचे में लगा एक खोखा व 3 जीवित कारतूस भी पुलिस ने बरामद किये हैं। इस गुड वर्क पर पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर ने पुलिस टीम को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा इस बदमाश पर 5 हजार और पीलीभीत पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। लिंक पर क्लिक कर सुनिये पुलिस अधीक्षक की बात-

https://youtu.be/_pMcPdtaTKQ

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000