विषम परिस्थितियों में उपचार करके रोगियों को राहत दे रहे हैं डॉक्टर हेमंत पांडे

-प्रतिदिन घर घर जाकर दे रहे सलाह, हो रहा लाभ

कलीनगर। कोरोना महामारी में एक ओर निजी अस्पताल जहां लूट खसोट कर धन बटोरने में लगे हुए हैं वहीं पूरनपुर के डॉक्टर हेमंत पांडे जानकारी मिलने पर मरीजों को देखने निकल पड़ते हैं वह भी नि स्वार्थ। दवा मरीज को स्वयं मेडिकल स्टोर से लेनी पड़ती है, इसके अलावा मरीज को फिजीकल एक्सरसाइज की भी जानकारी देते हैं। उनकी इस कबायद से रोगियों को लाभ भी मिल रहा है।
आज से डेढ़ साल पहले डाक्टर हेमंत पांडे बैंगलौर डाक्टर की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह बरेली के एक निजी अस्पताल खुशलोक हास्पिटल में बतौर जूनियर प्रक्टिस कर रहे हैं। वे बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की सेवा करने का अवसर छोड़ना नहीं चाहते। इसीलिए सुबह उठकर तैयार होने के बाद जैसे ही लोगों के फोन आने शुरू होते हैं, तुरंत गाड़ी लेकर जरूरी सामान साथ लेकर ड्राइवर लेकर निकल पड़ते हैं। देर रात तक लोगों की चिकित्सा सहायता में लगे रहते हैं। पिता प्रमोद पांडे जोकि शिक्षक हैं का काफी सहयोग मिलता है, लोगों के फोन पिता प्रमोद पांडे के पास भी आते हैं। जिसकी जानकारी वह हेमंत को देते रहते हैं।

हेमंत पांडे महामारी से जूझ रहे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी बताते हैं। कहते हैं मास्क लगाना बहुत जरूरी है। अपनी सुरक्षा खुद व्यक्ति को ही करनी पड़ेगी। इस समय सांस लेने में दिक्कत आने की सबसे बड़ी समस्या है। इस पर डॉ हेमंत का कहना है कि थोड़ी देर बाएं करवट, थोड़ी देर दाएं करवट और फिर पेट के बल लेटने से प्राणवायु की कमी में बहुत आराम मिलता है और यह क्रिया वेंटीलेटर का काम क़रतीं है। हेमंत पांडे कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम चांदूपुर के रहने वाले हैं और प्रतिदिन बरेली अप डाउन कर रहे हैं। डॉक्टर का मोबाइल नंबर 9410036852 है।

रिपोर्ट-शत्रुघ्न पांडेय

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000