ऑक्सीजन के 100 सिलेंडर लेकर पीलीभीत पहुंचे सांसद वरुण गांधी, बोले जनता की मदद को हर समय तैयार

पीलीभीत। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पीलीभीत के सांसद वरुण फिरोज गांधी आज ऑक्सीजन के 100 बड़े सिलेंडरों की खेप लेकर पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने अपने निजी संसाधनों से खरीदे गए यह

ऑक्सीजन सिलेंडर जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग को सौप दिए। इस मौके पर श्री

गांधी ने कहा कि लोगों को इस आपदा से उबारने के लिए वे अपनी संपत्ति भी गिरवी रखने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि पीलीभीत की जनता को अगर और भी किसी तरह की मदद की जरूरत होगी तो वे उसे भी पूरा कराएंगे। उन्होंने सभी से नियमों का अनुपालन करने की भी अपील की है। इस मौके पर जिलाधिकारी पुलकित खरे, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

गांधी ने गत वर्ष जिला अस्पताल को टेस्टिंग हेतु उच्च क्षमता की मशीन सहित कई अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराए थे। पिछले लॉक डाउन में गरीबों को लाखों पैकेट भोजन भी सांसद द्वारा उपलब्ध कराया गया था।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000