
सर्दी में बुजुर्गों की सेवा करने वृद्धाश्रम पहुँच गए पूरनपुर के विजयपाल
पीलीभीत : मंगलवार को जब सर्दी में सभी घरों में दुबके थे तो पूरनपुर के विजयपाल सिंह विक्की बुजुर्गो का
हालचाल लेने पीलीभीत के बृद्धाश्रम पहुच गए। उन्होंने बताया कि आज दिनांक 22 जनवरी 2019 दिन मंगलवार को पीलीभीत वृद्ध आश्रम में वृद्धों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर वृद्धो का हालचाल लिया और
भोजन नाश्ते की व्यवस्था कराई। मंडी समिति संघ पूरनपुर के अध्यक्ष व सदस्य परामर्श दात्री रेलवे बोर्ड इज्जत नगर मंडल बरेली, एवम प्रांतीय मंत्री युवा उद्योग व्यापार मंडल विजयपाल विकी सामाजिक सेवा से जुड़े हैं। उनके साथ शकील इदरीसी, अनीश खान, कौशल कश्यप आदि लोग थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें