कोरोना मुक्ति और गांव की खुशहाली के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर किया हवन पूजन, लाइव देखें वीडियो

अमरैयाकलां(पीलीभीत)। कोरोना महामारी की रोकथाम होने एवं गांव में खुशहाली रहने को लेकर बुद्धपूर्णिमा के पर्व पर ग्रामीणों ने गांव के भूमिसेन बाबा स्थल पर एक कुंडीय यज्ञ एवं हवनपूजन किया।

जिसमें कई श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो-

https://youtu.be/ud6BduZ5o-w

तहसील पूरनपुर के ग्राम पंचायत अमरैयाकलां के पश्चिम खमरिया माइनर नहर पर स्थित भूमिसेन बाबा का प्राचीन स्थल है। इस समय क्षेत्र में हर जगह कोरोना महामारी जैसी बीमारी फैली हुई है। जिससे भयंकर महामारी को लेकर क्षेत्र के लोग काफी परेशान है। इसलिए गांव के लोगों ने कोरोना महामारी की रोकथाम होने एवं गांव व क्षेत्र के आसपास खुशहाली रहने के लिए धार्मिक स्थल पर एक कुंडीय यज्ञ एवं हवन पूजन करने का निर्णय लिया।
पूरनपुर से पधारे पंडित नागेन्द्र प्रसाद त्रिगुणायत ने पूजन कर यज्ञ का शुभारंभ कराया तथा हवनपूजन किया। यज्ञ व हवन में बैठे भक्तों ने देवी-देवताओं से कोरोमहामारी की रोकथाम करने तथा गांव व क्षेत्र के आसपास खुशहाली रहने की कामना की। धार्मिक कार्यक्रम में पं0 नागेन्द्र प्रसाद त्रिगुणायत, सुंदरलाल, मेवाराम, रामप्रसाद राजपूत, मोहनलाल, राजू, चन्द्रप्रसाद, प्रेमपाल राजपूत, दयाराम, रविन्द्र कुमार, ख्याली राम, नन्दराम आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट-राधाकृष्ण कुशवाहा।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000